1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा सरकार ने कर ली तैयारी, लिखी सभी जिले के डीसी, सीपी और एसपी को चिट्ठी; अब बजेंगे वॉर सायरन

हरियाणा सरकार ने कर ली तैयारी, लिखी सभी जिले के डीसी, सीपी और एसपी को चिट्ठी; अब बजेंगे वॉर सायरन

 Published : May 28, 2025 10:34 pm IST,  Updated : May 28, 2025 10:34 pm IST

हरियाणा सरकार 29 मई को होने वाले मॉक ड्रिल के अपनी तैयारी में जुटी हुई है, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आज सभी जिलों को तैयारी के सिलसिले में एक चिट्ठी भी लिखी है।

haryana- India TV Hindi
हरियाणा में मॉक ड्रिल Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा में एक बार भी जंग के दौरान बजने वाले सायरन बजेंगे। राज्य के सभी जिलों में 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाएगी और पूरे राज्य में ब्लैकआउट किया जाएगा। हरियाणा सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी, सीपी और एसपी को तैयारी करने के लिए चिट्ठी लिखी है। जानकारी दे दें कि 29 मई की रात 8.15 बजे पूरे हरियाणा में ब्लैकआउट रहेगा।

सभी जिलों में भेजा गया आदेश

एएनआई के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के डीसी, सीपी और एसपी को चिट्ठी लिखा जिसमें कहा, "भारत सरकार  के गृह मंत्रालय ने 29 मई 2025 को देश की पश्चिमी बॉर्डर से सटे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरा नागरिक सुरक्षा अभ्यास "ऑपरेशन शील्ड" आयोजित करने का फैसला लिया है। इसलिए, आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने जिले में 29 मई को 05.00 बजे से सिविल डिफेंस एक्सरसाइज "ऑपरेशन शील्ड" को लेकर प्लान बनाएं और इसे सही तरीके से आयोजित करें। साथ ही कमांडेंट जनरल, होम गार्ड और हरियाणा के निदेशक नागरिक सुरक्षा को तुरंत एक कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) भेजें।"

कौन नहीं बनेगा इस एक्सरसाइज का हिस्सा?

जानकारी दे दें कि इस एक्सरसाइज का उद्देश्य राज्य में इमरजेंसी के दौरान तैयार रहने और फौरी जवाब देने की ताकत को बढ़ाना है। एक्सरसाइज के दौरान राज्य में एयर स्ट्राइक, ड्रोन अटैक और जंग के हालात के दौरान का मंजर दिखाया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान कई जिलों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी, जिसमें हॉस्पिटल, फायर ब्रिगेड औक पुलिस जैसी इमरजेंसी सेवाएं शामिल नहीं की जाएंगी।

कौन-कौन होगा हिस्सा?

हरियाणा गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस एक्सरसाइज का मकसद राज्य में मौजूदा इमरजेंसी सिस्टम को टेस्ट करना और नागरिक-प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच कोआर्डिनेशन में सुधार करना है। इस एक्सरसाइज में सिविल डिफेंस वार्डन, रजिस्टर्ड वालेंटियर और NCC, NSS, NYKS और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित युवा संगठन शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में बजेंगे युद्ध के सायरन! कल कितनी देर के लिए होगा ब्लैक आउट, जानें डिटेल्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।