1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा की सियासत में मचा हड़कंप, मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

हरियाणा की सियासत में मचा हड़कंप, मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 Reported By: Devendra Parashar,  Puneet Pareenja Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 12, 2024 10:00 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 12:13 pm IST

हरियाणा से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। हरियाणा में आज ही नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

CM KHATTAR - India TV Hindi
मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा Image Source : FILE

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। 

सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा

खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। 

यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा। 

ये भी पढ़ें: 

गुजरात:  2 दरगाहों पर चला सरकारी बुलडोजर, तेज हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान 

हरियाणा में नहीं रहेगा BJP-JJP का गठबंधन! नए सिरे से हो सकता है सरकार का गठन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।