1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. कम्बोडिया में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली, भारत लाने में जुटीं एजेसियां

कम्बोडिया में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली, भारत लाने में जुटीं एजेसियां

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 01, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 02:06 pm IST

हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में पकड़ा गया । देश की एजेसियां बादली को भारत लाने में जुटीं हुई हैं। आइए जानते हैं मैनपाल बादली के बारे में विस्तार से।

gangster Manpal Badli caught in Cambodia- India TV Hindi
गैंगस्टर मैनपाल बादली हिरासत में। Image Source : REPORTER

भारत में अपराध करने वाले आरोपी बड़ी संख्या में विदेश में रहते हैं। इनमें से कोई अपराध कर के विदेश भाग जाता है तो कई ऐसे हैं जो कि विदेश में बैठकर ही भारत में अपराध की घटनाओं को अंजाम दिलवाते हैं। विदेशों में बैठे इन अपराधियों को पकड़ने और भारत लाने के लिए देश की एजेंसियां लगातार काम में लगी रहती हैं। इसी क्रम में एजेसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

भारत लाने में जुटी एजेसियां 

भारत का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया है।  हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को करीब 10 दिन पहले कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया था। गैंगस्टर मैनपाल बादली को भारत की सुरक्षा एजेसियां जल्द से जल्द भारत लाने में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत की सेंट्रल एजेंसिया और हरियाणा पुलिस कम्बोडिया में मौजूद हैं और बादली को भारत लाने की कोशिश कर रही है।

7 लाख रुपये का इनाम घोषित

हरियाणा पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली पर ₹7 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। 29 अगस्त 2018 को बादली परोल पर जेल से बाहर आया था। इसके वह बाद विदेश में जाकर अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। मैनपाल पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर जेल में रहते हुए भी हत्या करने का आरोप है।

कैसे गैंगस्टर बना बादली?

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली पहले शुरुआत में ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखता था। हालांकि, उसने साल 2000 में अपने चाचा की हत्या कर दी। चाचा की हत्या के बाद बादली ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। हरियाणा पुलिस की सूची में मैनपाल बादली नंबर-1 मोस्ट वांटेड बदमाश है।

ये भी पढे़ें- भिवानी: एक साथ टकराए बोलेरो, बाइक और ई-रिक्शा, तीन लोगों की मौत

शूटरों के टारगेट पर थे बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।