1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: कब और कहां होगा नयी सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

हरियाणा: कब और कहां होगा नयी सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

 Published : Oct 11, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 07:57 pm IST

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में शानदार जीत के बाद सरकार के गठन के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि नयी सरकार की कमान एक बार फिर से नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी।

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने।- India TV Hindi
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने। Image Source : PTI

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। अब राज्य की नयी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीटीआई के मुताबिक, हरियाणा में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को हो सकता है। नयी सरकार का शपथ ग्रहण पंचकूला में होने की संभावना है। इसके लिए पंचकूला में कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि हरियाणा में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तारीख 15 अक्टूबर है। पंचकूला के उपायुक्त ने भी बताया है कि कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल को तैयार किया जा रहा है। नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। बता दें कि हरियाणा में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

नायब सैनी हो सकते हैं सीएम

हरियाणा में भाजपा की नयी सरकार की कमान एक बार फिर से नायब सिंह सैनी को ही दी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि हरियाणा में पार्टी के जीतने पर सैनी ही सीएम पद की पसंद होंगे। भाजपा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही हरियाणा का चुनाव लड़ा था।

क्या रहा चुनाव का परिणाम?

हरियाणा में 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली तो वहीं, इनेलो ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। भाजपा को विधानसभा में निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिल सकता है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस नेताओं पर आग बबूला हुए राहुल गांधी, गुस्से में कही ये बड़ी बात, EVM को लेकर मांगी 20 सीटों की लिस्ट

हरियाणा में बीजेपी जल्द कर सकती है नई सरकार का ऐलान, सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में बैठक करेंगे


Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।