1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: परिवार के 7 लोगों के सुसाइड मामले पर खुलासा, प्रवीण पर था 15-20 करोड़ का कर्ज, मरने से पहले का VIDEO मिला

हरियाणा: परिवार के 7 लोगों के सुसाइड मामले पर खुलासा, प्रवीण पर था 15-20 करोड़ का कर्ज, मरने से पहले का VIDEO मिला

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 27, 2025 10:29 am IST,  Updated : May 27, 2025 12:37 pm IST

मृतक प्रवीण मित्तल की पत्नी के परिवारवालों यानी प्रवीण के ससुरालवालों ने मृतक परिवार के बारे में चौंकाने वाली बातें बताई हैं। प्रवीण का मरने से पहले का वीडियो भी सामने आया है।

मृतक प्रवीण मित्तल,...- India TV Hindi
मृतक प्रवीण मित्तल, हरी साड़ी में उसकी पत्नी, पिता देशराज मित्तल और मां बिमला देवी Image Source : INDIA TV

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 27 में एक बड़ी घटना घटी है। यहां मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों ने सुसाइड कर ली है। इस मामले में मृतक प्रवीण मित्तल की पत्नी के परिवारवालों का बयान सामने आया है। उन्होंने इस परिवार के बारे में चौंकाने वाली बात बताई है। गौरतलब है कि मृतकों में प्रवीण मित्तल (42) निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटा शामिल है। 

व्यापार में हुआ था भारी नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, इस परिवार ने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, जिसमें काफी नुकसान हुआ और वो कर्जे में दब गए थे। कल ये परिवार, बाबा बागेश्वर की कथा सुनने के लिए यहां पहुंचा था।

प्रवीण मित्तल के ससुरालवालों ने कही ये बात

प्रवीण मित्तल की पत्नी के परिवारवालों यानी प्रवीण के ससुरालवालों ने बताया, '2009 में शादी हुई थी। पहले ये लोग पंचकूला में ही रहते थे लेकिन काफी ज्यादा कर्ज उस समय ले लिया। फिर ये PO घोषित हो गए और यहां से चले गए। परिवार के साथ इनका कोई संपर्क नहीं था। बैंक से भी 1 करोड़ का कर्ज लिया था और काफी लोगों से इन्होंने पैसा लिया हुआ था, जो कभी वापस नहीं किया। परिवारवालों का कहना है कि पिछले काफी लंबे समय से इनके साथ हमारा कोई संपर्क नहीं था।'

Panchkula
Image Source : INDIA TV हरे रंग की साड़ी में प्रवीण मित्तल की पत्नी और दो बेटियां है। पीली शर्ट में प्रवीण और उसका बेटा है।

प्रवीण पर 15-20 करोड़ का कर्ज था

प्रवीण मित्तल पिछले 2 सालों से पंचकूला के सकेतड़ी में रह रहे थे और टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे। प्रवीण पर 15-20 करोड़ का कर्ज था। हिसार के बरवाला के रहने वाले प्रवीण पहले पंचकूला में रह रहे थे। कुछ साल पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उनकी स्क्रैप फैक्ट्री लगाई थी, बाद में बढ़ते कर्ज के कारण बैंक ने उसे जब्त कर लिया था। परिवार के मुताबिक PO ही गए थे बाद में वित्तीय दबाव का सामना करते हुए प्रवीण अचानक पंचकूला छोड़कर उत्तराखंड के देहरादून चले गए, जहां वे 5/6 साल तक परिवार के संपर्क से बाहर रहे। 

अपने इस कदम के समय उन पर करीब 20 करोड़ रुपये का कर्ज था। बाद में वे मोहाली के खरड़ चले गए और हाल ही में पंचकूला के सकेतड़ी गांव के पास रह रहे थे। खुद का खर्च चलाने के लिए उन्होंने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। वित्तीय संकट के कारण बैंक ने उनके दो फ्लैट, फैक्ट्री और वाहन जब्त कर लिए थे। पुलिस के मुताबिक प्रवीण ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अनुरोध किया है कि उसका अंतिम संस्कार उसके ममेरे भाई संदीप अग्रवाल करेंगे। संदीप ने उससे पांच दिन पहले ही बात की थी।

प्रवीण का मरने से पहले का वीडियो भी सामने आया

प्रवीण मित्तल का मरने से पहले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह बैठे हुए दिख रहे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ी हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर सुसाइड की है। सभी सातों लोगों का शव पंचकूला के सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।