1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के सोनीपत में मस्जिद पर भीड़ ने किया हमला, नमाज अदा कर रहे लोगों को पीटा, 16 युवक गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में मस्जिद पर भीड़ ने किया हमला, नमाज अदा कर रहे लोगों को पीटा, 16 युवक गिरफ्तार

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 10, 2023 01:45 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 01:45 pm IST

हरियाणा के सोनीपत में रमजान की नमाज के दौरान 15 से 20 लोगों ने मस्जिद पर हमला कर दिया और नमाजियों को पीटा। इस हमले के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है।

sonipat violence- India TV Hindi
सोनीपत में धर्मस्थल पर हमला Image Source : ANI

हरियाणा: जिले के सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में रविवार को करीब 20 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर एक मस्जिद में तोड़फोड़ की और वहां नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया है। हमलावर भी उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि गांव में समुदाय द्वारा बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों के हाथ में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं।

घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनीपत एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मस्जिद के इमाम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव सांदल कलां के रहने वाले 19 युवकों पर आरोप लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने 16 युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सोनीपत पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने गांव का दौरा किया और वारदात स्थल का मुआयना किया गया है। 

बी सतीश बालन ने कहा शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जाएगा। सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

सोनीपत से सन्नी मलिक की रिपोर्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।