1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana: यमुनानगर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट, CM सैनी ने दिए निर्देश

Haryana: यमुनानगर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट, CM सैनी ने दिए निर्देश

 Updated : May 11, 2025 12:51 am IST

हरियाणा के यमुनानगर में रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण रूप से लाइटों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी Image Source : PTI

Haryana Live: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की और सभी जिला उपायक्तों को जरूरी दिखा निर्देश भी जारी किए। जिसके बाद यमुनानगर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर जिले में ब्लैकआउट को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक  पूर्ण रूप से लाइटों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

Haryana Live Blog

Auto Refresh
Refresh
  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

    भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बीच हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शनिवार को विभागों को अग्रिम और आकस्मिक योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। आपातकाल के दौरान समन्वय बढ़ाने के लिए राज्य सचिवालय में उप सचिव (सचिवालय स्थापना) की देखरेख में एक ‘युद्ध आपातकालीन शाखा’ की स्थापना की जाएगी। रस्तोगी ने कहा कि विभागों को अल्प सूचना पर आवश्यक उपाय करने के लिए स्वयं को तैयार रखना चाहिए।

  • 10:57 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    हरियाणा के अंबाला में झुग्गी में आग लगने से एक महिला की मौत

    हरियाणा के अंबाला में शनिवार को झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान राधा देवी (60) के रूप में हुई है। उसने बताया कि शहजादपुर के बाजार समिति कार्यालय के पास झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

  • 4:27 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    लोगों से की सहयोग की अपील

    पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने ब्लैकआउट के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की उन्होंने कहा कि समय रहते ही अपनी दुकानों को बंद रखें और ब्लैकआउट में सहयोग करें ऐसा न करने पर दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर चलना होगा। 

  • 4:26 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    CCTV की लाइट्स को भी रोकने के दिए गए निर्देश

    जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा साइबर अटैक का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। इससे खतरा पैदा हो सकता है उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी लिंक को ना खोलें। सीसीटीवी में नाइट डेफिनेशन होने के कारण निकलने वाली लाइटों को भी रोकने के निर्देश जारी किए है। 

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट

    यमुनानगर में प्रशासन ने ब्लैकआउट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट के निर्देश जारी किए है। वही पटाखों के साथ ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा से निकलने वाली लाइट्स को भी बंद रखने के कड़े निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।