1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. चुनाव मंच: 'चलो एक बार फिर अजनबी बन जाएं हम...', कांग्रेस के साथ AAP का गठबधंन न होने पर बोले राघव चड्ढा

चुनाव मंच: 'चलो एक बार फिर अजनबी बन जाएं हम...', कांग्रेस के साथ AAP का गठबधंन न होने पर बोले राघव चड्ढा

 Published : Sep 27, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 07:25 pm IST

इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'चुनाव मंच' में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर खास बातचीत हुई। राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

आप सांसद राघव चड्ढा- India TV Hindi
आप सांसद राघव चड्ढा Image Source : INDIA TV

India TV Chunav Manch: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में सियासी गतिविधियां अपने चरम पर हैं। शुक्रवार को इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'चुनाव मंच' में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कई नेता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से 'चुनाव मंच' कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत हुई।

हरियाणा में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली है AAP

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी दो राज्यों में सरकारें हैं। गोवा समेत कई राज्यों में विधायक हैं। आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने पर क्या बोले राघव चड्डा?

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के साथ हरियाणा में गठबंधन की हसरत पूरी नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने एक गाने के बोल बताते हुए कहा कि चलो एक बार फिर अजनबी बन जाएं हम...।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल बनेंगे सीएम

दिल्ली के चुनाव को लेकर चड्ढा ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल का होगा। दिल्ली की जनता ने मूड बना लिया है, अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है।

हरियाणा में AAP के प्रति लोगों का उत्साह 

आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी ने गुजरात में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए हरियाणा में आम आदमी पार्टी इस बार कई सीटें जीतने वाली है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह है।

जनता की अदालत में जा रहे अरविंद केजरीवाल

आप नेता राघव चड्डा ने कहा कि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत में जा रहे हैं। वह लोगों के बीच जनता की अदालत में कह रहे हैं कि वह ईमानदार हैं तो वोट देना, नहीं तो वोट न देना। जनता का नतीजा जो भी होगा, हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल उसे मानेंगे। 

ये पब्लिक है, सब जानती है- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि चपरासी या कोई पार्षद अपनी कुर्सी या नौकरी से इस्तीफा नहीं देता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ये बड़ी बात है। जनता की अदालत में जाकर वह लोगों से मिल रहे हैं। ये पब्लिक है, सब जानती है। इसका नतीजा दिल्ली के चुनाव में देखने को मिलेगा। 

हरियाणा में AAP को आएंगी सबसे ज्यादा सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो और बसपा का जो समर्थन है। वह बीजेपी के द्वारा कराया गया गठबंधन है। ये बीजेपी का बी प्लान है। इससे सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा होने वाला है। हरियाणा में इस बार सबसे ज्यादा सीटें आम आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और फिर बीजेपी को आने वाली हैं।

हरियाणा में बेहद मजबूत है आम आदमी पार्टी 

राघव चड्ढा ने कहा कि जेल में रहने के चलते अरविंद केजरीवाल 6 महीने पहले से हरियाणा में चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। इसके बावजूद हरियाणा में आम आदमी पार्टी बेहद मजबूत है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने जनता के बीच अपने सभी वादे पूरा करने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।