1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: इनेलो ने 7 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

हरियाणा: इनेलो ने 7 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

 Published : Sep 01, 2024 07:39 pm IST,  Updated : Sep 01, 2024 07:44 pm IST

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बटवारा भी हो चुका है।

पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला - India TV Hindi
पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा कैथल जिले के कलायत विधानसभा सीट चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार को सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

इनेलो का बसपा के साथ गठबंधन

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। हाल ही में इनेलो ने पहली सूची में चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, आज जारी हुई दूसरी लिस्ट में इनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है।

अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा से लड़ेंगे चुनाव

इनेलो के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं, जिनकी फरवरी में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पार्टी सूची के अनुसार, वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा जिले के रानिया से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक शेर सिंह बरशामी लाडवा से, उमेद लोहान नारनौंद से, तैयब हुसैन भीमसिका हथीन से और मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (SC) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से लड़ेंगे चुनाव

इनेलो के अनुसार, उम्मीदवारों के नामों को पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है। इससे पहले इनेलो ने कहा था कि पार्टी के सीनियर नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उसने यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

37 सीटों पर लड़ेगी BSP

बता दें कि 11 जुलाई को इनेलो ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने पूर्व सहयोगी बसपा से हाथ मिलाया था। गठबंधन नेताओं ने इनेलो नेता अभय चौटाला को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इनेलो और बसपा गठबंधन के तहत हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ेगी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।