1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. होली खेलते समय बच्चे का हुआ अपहरण, स्कॉर्पियो में आए बदमाश उठाकर ले गए; VIDEO आया सामने

होली खेलते समय बच्चे का हुआ अपहरण, स्कॉर्पियो में आए बदमाश उठाकर ले गए; VIDEO आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 05, 2026 06:53 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:11 am IST

बच्चों के साथ 8 वर्षीय हुनरजीत होली खेल रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया। गाड़ी में आए बदमाश बच्चे को जबरन साथ ले गए।

गलियों से गुजरती स्कॉर्पियो सीसीटीवी में हुई कैद- India TV Hindi
गलियों से गुजरती स्कॉर्पियो सीसीटीवी में हुई कैद Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के झज्जर जिले के इज्जर क्षेत्र के गांव बरानी में होली के दिन एक बच्चे को किडनैप कर लिया गया। 8 वर्षीय बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। हालांकि, झज्जर पुलिस ने देर शाम बच्चे को रोहतक क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव बरानी निवासी बीडीएम नर्सिंग स्कूल के संचालक अमरजीत फोगाट का 8 वर्षीय बेटा हुनरजीत गांव के मेन चौक के पास अन्य बच्चों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया।

लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की

परिजनों का आरोप है कि गाड़ी में आए बदमाश बच्चे को जबरन साथ ले गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस ने बच्चे को किया बरामद 

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और संदिग्ध वाहन की पहचान के लिए विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान गांव की गलियों से गुजरती एक सफेद स्कॉर्पियो का वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश तेज कर दी। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने देर शाम रोहतक क्षेत्र से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी तरह की फिरौती कॉल की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर झज्जर पुलिस के डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

(रिपोर्ट- सुनील कुमार)

ये भी पढ़ें-

'होली मिलन' के बहाने घर में घुसे बदमाश, कारोबारी दंपति को बनाया बंधक, लाखों के जेवर-कैश ले उड़े

बिहार में पहली बार बीजेपी का बनेगा का मुख्यमंत्री! जानिए CM की रेस में किसका नाम सबसे आगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।