1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए खास कार्यक्रम, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत

हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए खास कार्यक्रम, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 13, 2025 10:56 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 10:56 pm IST

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे।

ओम बिरला- India TV Hindi
ओम बिरला Image Source : PTI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री सैनी भी रहेंगे मौजूद

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायिका, संसदीय प्रक्रिया, विधायी कार्य, बजट, कानून, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सरकार के मंत्री और विधानसभा के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, यह प्रबोधन कार्यक्रम हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए खास रूप से आयोजित किया गया है, ताकि उन्हें संसद और राज्य विधायिका की कार्यप्रणाली को बेहतर समझने का अवसर मिले। 'प्राइड' संस्थान ने वर्ष 1981 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए पहले प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया था और तब से लेकर अब तक इसने 70 से अधिक प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में राज्य विधानसभाओं के 5032 से अधिक सदस्य भाग ले चुके हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा की विधानसभा के सदस्यों के लिए एक अहम मौका होगा। इससे उन्हें लोकसभा और विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने और अपने कार्यों में दक्षता बढ़ाने का मौका मिलेगा। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस शहर में 30 प्रतिशत तक कम हुआ किराया

राजस्थान के विकास के लिए सरकार कैसे कर रही है काम? CM भजनलाल शर्मा ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।