1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Mahendragarh Election Result 2024: महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा के कंवर सिंह की जीत, कांग्रेस के राव दन सिंह हारे

Mahendragarh Election Result 2024: महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा के कंवर सिंह की जीत, कांग्रेस के राव दन सिंह हारे

 Published : Oct 08, 2024 07:48 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 10:14 pm IST

महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से राव दान सिंह उम्मीदवार हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस के ही उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। इस बार बीजेपी से कंवर सिंह चुनावी मैदान में हैं।

महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट का चुनावी रिजल्ट- India TV Hindi
महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट का चुनावी रिजल्ट Image Source : INDIA TV

महेंद्रगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती हो चुकी है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव हुए थे। हरियाणा की वीआईपी सीटों की बात करें तो महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट उनमें से एक है। महेंद्रगढ़ सीट पर सभी की नजरें गड़ी हुई थी। इस सीट पर जीत का सेहरा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कंवर सिंह के सिर पर सजा है। उन्होंने  2648 वोटों से चुनाव जीत लिया है।

किसे कितने वोट मिले?

महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के कंवर सिंह को कुल 63036 वोट मिले और वह 2648 वोटों से चुनाव जीते हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राव दन सिंह रहे जिन्हें कुल 60388 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार संदीप सिंह रहे जिन्हें 20834 वोट मिले हैं। 

मुकाबला किसके बीच था?

महेंद्रगढ़ सीट पर बीजेपी, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (JJP), इनेलो और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई निर्दलयी उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। बीजेपी से कंवर सिंह, कांग्रेस से राव दान सिंह, आम आदमी पार्टी (AAP) से डॉक्टर मनीष यादव, इनेलो से सुरेंद्र कौशिक थे। इसके साथ ही इस सीट पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत अजमा रहें थे।

2019 का चुनावी परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डाले तो महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राव दान सिंह ने जीत दर्ज की थी। राव दान सिंह को 46,478 वोट मिले थे। बीजेपी के उम्मीदवार राम बिलास शर्मा को 36,258 वोट मिले थे। तीसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार संदीप सिंह रहे थे। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर चौथे नंबर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कौशिक रहे थे।

2014 में बीजेपी ने दर्ज की जीत 

2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी से राम बिलास शर्मा को 83,724 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार दान सिंह को 49,233 वोट मिले थे। इनेलो उम्मीदवार निर्मला तंवर को 3,396 वोट मिले थे। चौथे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार अजय सिगरिया रहे थे। अजय सिगरिया को 1,132 वोट मिले थे।

2009 में कांग्रेस से दान सिंह बने विधायक 

2009 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दान सिंह ने जीत दर्ज की थी। दान सिंह को 59,128 वोट मिले थे। दूसरे नंबर बीजेपी के उम्मीदवार राम बिलास शर्मा रहे थे। राम बिलास शर्मा को 38,479 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार कंवर सिंह कलवारी तीसरे नंबर रहे थे। कांग्रेस के उम्मीदवार को 9,454 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।