1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़े 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, चेकिंग अभियान जारी

गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़े 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, चेकिंग अभियान जारी

 Edited By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 16, 2026 11:32 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 11:32 pm IST

गुरुग्राम पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी। अब सभी को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्टेशन के लिए भेजा गया। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना देने की अपील की है।

Gurugram Police Crackdown- India TV Hindi
गुरुग्राम से 13 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट Image Source : INDIA TV

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब पुलिस ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते महीने गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी नागरिकों को गुरुग्राम से पकड़ा था। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी। अब टीम द्वारा चिन्हित सभी बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्टेशन के लिए भेजा गया है। पुलिस का सत्यापन अभियान अभी भी लगातार जारी है।

विशेष चेकिंग अभियान में हुई पहचान

अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान इन सभी की पहचान की थी। न्यू दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस से सभी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन ले जाया जाएगा। वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान जारी

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम द्वारा पहचान किए गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजने यानी डिपोर्टेशन के लिए गुरुग्राम पुलिस की एस्कॉर्ट टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई है।

दस्तावेजों की हो रही गहन जांच

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी के अनुसार, गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाते हैं या जो भारत में वैध रूप से रहने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाते, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मालदा टाउन के रास्ते होगी प्रक्रिया

इसी अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को न्यू दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस के माध्यम से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन तक सुरक्षित पहुंचाएगी। वहां से निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस की अपील

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी संदिग्ध विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत संपर्क नंबर 112 पर कॉल करके दें। साथ ही किराएदारों और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में नौकरानी पर चढ़ाई थार, अस्पताल ले गई गाड़ी मालकिन, मृत घोषित होने पर शव वापस पार्किंग में छोड़ कर भागी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।