1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. विनेश फोगाट को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर CM सैनी हमलावर, कहा- सियासत कर रहे हैं

विनेश फोगाट को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर CM सैनी हमलावर, कहा- सियासत कर रहे हैं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 11, 2024 11:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:21 pm IST

पानीपत में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत निरंकारी अनुयायियों के साथ 20,000 पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर नायब सिंह सैनी का पलटवार- India TV Hindi
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर नायब सिंह सैनी का पलटवार Image Source : PTI

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा विनेश फोगाट के मामले में राजनीति कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावण मास में 'एक पेड़ मां के नाम योजना' की शुरुआत की थी। हरियाणा में भी इस योजना के तहत पेड़ लगाने का काम जारी है। रविवार को पानीपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत निरंकारी अनुयायियों के साथ 20,000 पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा से पहले कांग्रेस की सरकार थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने कभी लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया। हुड्डा राज में प्रदेश की जनता विकास से वंचित रही। लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। लोग हुड्डा के शासनकाल को नहीं भूले हैं। प्रदेश की जनता आने वाले समय में उनको सबक सिखाने का काम करेगी।

"तब राज्यसभा भेजने की बात क्यों नहीं की?"

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विनेश फोगाट पर हमें गर्व है। वह हरियाणा की बेटी हैं, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। हम उनके साथ हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। वह कह कह रहे हैं कि विनेश को राज्यसभा भेजना चाहिए। मैं उनको कहना चाहता हूं कि पहले भी देश में गोल्ड मेडल आए हैं, तब तो वो सत्ता में थे। उस समय उन्होंने विजेता खिलाड़ी को राज्यसभा भेजने की बात क्यों नहीं की थी?"

"प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही बीजेपी"

आगामी विधानसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, "जो भी घोषणाएं हो रही है, वह जनता के हित में की जा रही है। भाजपा प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे के लिए खुले हैं। मैं 24 घंटे जनता की समस्याएं सुनता हूं। प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में शपथ ली है।" (IANS)

ये भी पढ़ें- 

लोकसभा चुनाव के दौरान एसटी हसन के साथ हुआ खेल? अब बोले- किसी भी हाल में नहीं छोडूंगा सपा, बताई वजह

बांग्लादेश में जारी हिंसा से बिगड़े हालात, भारत में घुसने की कोशिश करते 11 बांग्लादेशी को BSF ने पकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।