1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. हरियाणा: 60 फीट गहरे बोरवेल में मौत से हारी शिवानी, 18 घंटे बाद एनडीआरएफ ने किया था रेस्‍क्‍यू

हरियाणा: 60 फीट गहरे बोरवेल में मौत से हारी शिवानी, 18 घंटे बाद एनडीआरएफ ने किया था रेस्‍क्‍यू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2019 09:46 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 10:52 am IST

हरियाणा के करनाल में बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची को एडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Karnal bore well - India TV Hindi
Karnal bore well  Image Source : ANI PHOTO

हरियाणा के करनाल में बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्‍ची शिवानी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। शिवाजी को एडीआरएफ ने  18 घंटे की मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला था। एडीआरएफ ने बच्‍ची को फिलहाल अस्‍पताल में भर्ती किया था। लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बता दें कि करनाल के गांव हरसिंहपुरा में रहने वाली 5 साल की बच्‍ची शिवानी खेलते खेलते करीब 50 से 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद से एनडीआरएफ द्वारा उसे बचाने की कोशिशें शुरू कर दी गई थीं। 

पूरी रात चलते ऑपरेशन के बाद अंतत शिवानी को बाहर निकाल लिया गया। एनडीआरएफ ने बताया कि पाइप के जरिए नीचे तार का फंदा डालकर शिवानी को निकालने की कोशिश की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली पाई थी। एनडीआरएफ ने बताया कि शिवानी का पैर दिखाई दे रहा था। इस बीच टीम ने पैर में फंदा फसाकर निकालने की भी कोशिश की। बच्ची का सर नीचे की तरफ़ था। जिस कारन उसे निकालने में आ रही परेशानी थी। हालांकि पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा