1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. करनाल: ट्रक और स्‍कूली बस में जोरदार भिडंत, दो बच्‍चों की मौत कई घायल

करनाल: ट्रक और स्‍कूली बस में जोरदार भिडंत, दो बच्‍चों की मौत कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2018 11:33 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 11:37 am IST

करनाल के जनेसरो गांव के निकट एक स्कूली बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई है।

school bus accident karnal - India TV Hindi
school bus accident karnal 

हरियाणा के करनाल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा घट गया। करनाल के जनेसरो गांव के निकट एक स्‍कूली बस को ट्रक ने जोरदार टक्‍कर मार दी। ट्रक की टक्‍कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। दुर्घटना में 2 बच्‍चों की मौत हो गई है। वहीं कई बच्‍चे इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायलों को कल्‍पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

इस बीच मासूमों की मौत के चलते क्षेत्र में तनाव फैल गया है। लोगों ने टक्‍कर मारने वाले ट्रक को आग लगा दी है। पुलिस ने फिलहाल मौके पर पहुंच कर मामले को काबू में करने का प्रयास कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा