हरियाणा के नूंह जिले के रीठड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान के ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रीठड़ गांव में स्थित घर रविवार देर रात उस दौरान ढह गया, जब तीन बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे।
दो कमरों की छत गिर गई
पीड़ितों में से एक सलीम ने पुलिस को बताया कि वह सो रहा था, तभी घर की एक दीवार ढह गई, जिससे दो कमरों की छत गिर गई। इससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। पुलिस के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने का काम शुरू किया। तमाम कोशिशों के बावजूद नायरा (7) और उमर (12) की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
इस बीच, सलीम, उसकी पत्नी और पांच साल के बेटे को गंभीर चोट पहुंची और उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांनतरित कर दिया गया है।
मकान जर्जर हो गया था
सलीम के पिता हाजी इकबाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान जर्जर हो गया था। पिनंगवा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने कहा, "यह घटना रात करीब एक बजे हुई थी। उस दौरान परिवार सो रहा था। घायलों की हालत स्थिर है और मृतकों के शवों को दफना दिया गया है। मामले की जांच जारी है।" (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए कई बड़े ऐलान, CM विष्णुदेव साय ने दी 186 करोड़ की सौगात
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 6 वांटेड अपराधी हुए गिरफ्तार, धमाके की साजिश में थे शामिल
संपादक की पसंद