1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सियासी मैदान में उतरे नूंह हिंसा मामले के आरोपी बिट्टू बजंरगी, जानिए हरियाणा की किस सीट से भरा नामांकन?

सियासी मैदान में उतरे नूंह हिंसा मामले के आरोपी बिट्टू बजंरगी, जानिए हरियाणा की किस सीट से भरा नामांकन?

 Published : Sep 09, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 10:35 pm IST

नूंह हिंसा मामले के आरोपी बिट्टू बजरंगी पर कई मामले दर्ज हैं। इसी साल जुलाई में उनके खिलाफ पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं। वहीं, अब नामांकन दर्ज कर वह अब सियासी मैदान में भी उतर गए हैं।

बिट्टू बजरंगी लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव- India TV Hindi
बिट्टू बजरंगी लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव Image Source : FILE PHOTO-PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने उम्मदीवार उतारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में नूंह हिंसा मामले के आरोपी गौरक्षक बिट्टू बजरंगी उर्फ ​​राजकुमार पांचाल ने सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। 

निर्वाचन अधिकारी ने की पुष्टि

एक आधिकारिक बयान में जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिट्टू बजरंगी ने एनआईटी फरीदाबाद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

 बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता

गौ रक्षा बजरंग फोर्स का गठन करने वाले बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता है। बिट्टू बजरंगी नूंह हिंसा के मामले में आरोपी हैं, जो पिछले साल जुलाई में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद शुरू हुई थी।

बिट्टू बजरंगी पर इस साल दर्ज हुए 3 मामले

पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में भड़की हिंसा में दो होमगार्ड समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। इसके चलते राज्य के अन्य इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी। वहीं, इस साल जुलाई में भी फरीदाबाद में बजरंगी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे। 

हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 8 अक्तूबर को चुनावी परिणामों की घोषणा की जाएगी। बीजेपी और कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।