हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की जलने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह ईद मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थी। हादसा गुरुवार देर रात समालखा में NH-44 पर हुआ। इस हादसे में राजस्थान रोडवेज की बस ने वैन को टक्कर मार दी। स्पीड तेज होने की वजह से टक्कर लगते ही वैन का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई।
30 मीटर तक घिसटती चली गई, सीट में फंसा युवती का पैर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई। वैन चालक और दो यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन युवती का पैर सीट में फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सकी। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं और आग पर काबू पाया जाता, तब तक युवती जिंदा जल चुकी थी।
हाईवे पर दिखा खौफनाक मंजर
गुरुवार रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हादसे में घायल हुए 4 अन्य लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
राजस्थान में 'MP मावल' लिखी फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे 3 दोस्तों की मौत