1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. राजस्थान में 'MP मावल' लिखी फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

राजस्थान में 'MP मावल' लिखी फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

 Published : Mar 18, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 05:07 pm IST

तीनों दोस्त पुणे के पिंपरी-चिंचवड के रहने वाले थे। 26 फरवरी को ये लोग 10 सदस्यीय ग्रुप के साथ लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर घूमने निकले थे। अपना टूर पूरा कर वापस लौटते समय, राजस्थान राज्य की सीमा में उनके काफिले की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

लेह-लद्दाख घूमने गए थे...- India TV Hindi
लेह-लद्दाख घूमने गए थे तीनों दोस्त। Image Source : REPORTER INPUT

लेह-लद्दाख की सैर कर वापस लौट रहे पिंपरी-चिंचवड के युवकों के एक ग्रुप के साथ राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में चिंचवड के 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, थेरगांव, वाकड और म्हालुंगे इलाके के युवकों का एक ग्रुप तीन फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ियों के काफिले में लेह-लद्दाख घूमने गया था अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौटते समय, राजस्थान राज्य की सीमा में उनके काफिले की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

26 फरवरी को टूर पर निकले थे सभी

तीनों दोस्त पुणे के पिंपरी-चिंचवड के रहने वाले थे। 26 फरवरी को ये लोग 10 सदस्यीय ग्रुप के साथ लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर घूमने निकले थे। ग्रुप के बाकी लोग दूसरी कारों में पीछे-पीछे आ रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर लिखा था "MP मावल"  

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर "MP मावल" लिखा हुआ था। इस हादसे में पिंपरी चिंचवड निवासी तीन युवकों की जान चली गई है। गाड़ी में सवार अन्य कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में सांसद श्रीरंग बारणे के रिश्तेदार भी शामिल

इस ग्रुप में बारणे सरनेम का एक युवक भी शामिल था। सांसद श्रीरंग बारणे के कार्यालय की ओर से पुष्टि की गई है कि वह उनके दूर के रिश्ते का भाई है। जैसे ही यह खबर पिंपरी-चिंचवड और मावल इलाके में पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। मौज-मस्ती के लिए निकले इन युवकों के साथ हुए इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल, राजस्थान पुलिस स्थानीय प्रशासन की मदद से मामले की जांच कर रही है और शवों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, 200 मीटर का आग का दरिया बनी सड़क; 1 जिंदा जला

महाराष्ट्र: पुलिस से डरकर भाग रहे 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।