1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, 200 मीटर का आग का दरिया बनी सड़क; 1 जिंदा जला

राजस्थान में नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, 200 मीटर का आग का दरिया बनी सड़क; 1 जिंदा जला

 Published : Mar 18, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 05:43 pm IST

जालोर में NH-48 पर तेल टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा बच गया।

टैंकर पलटने के बाद...- India TV Hindi
टैंकर पलटने के बाद सड़क पर फैली आग की लपटें। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के जालोर में नेशनल हाईवे-48 पर बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाईवे पर तेल का टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई। इस दर्दनाक घटना में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की तरफ जा रहा था। तभी जैसलमेर-जामनगर (गुजरात) हाईवे पर सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर टैंकर पलटने गया जिससे हाईवे पर तेल फैल गया और उसने आग पकड़ ली। टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ के कारण हाईवे पर आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 200 मीटर तक सड़क को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया।

मृतक की पहचान गुड़ामालानी के मोखावा निवासी सुखराम पुत्र देदाराम मेघवाल के रूप में हुई है। वहीं घायल बचे व्यक्ति का नाम नरसीराम पुत्र जोधाराम मेघवाल निवासी गोलिया गर्वा बताया जा रहा है।

हादसे का वीडियो आया सामने-

भारत पेट्रोलियम कंपनी का था टैंकर

हादसे की सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया- अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था। गुजरात (GJ-12-BZ-9820) नंबर का टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी का था। फिलहाल मामले की जांच जारी है

(जालोर से हीरालाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची

इंदौर: चार्जिंग प्वाइंट में ब्लास्ट से भयानक आग, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत; घर में रखे हुए थे 10 गैस सिलेंडर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।