1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. रेप मामले में सजा काट रहे राम रहीम को राहत, 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया, इस आश्रम में रहेगा

रेप मामले में सजा काट रहे राम रहीम को राहत, 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया, इस आश्रम में रहेगा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 21, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 02:27 pm IST

राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। फिलहाल उसे 21 दिनों के लिए फरलो मिली है।

Ram Rahim- India TV Hindi
राम रहीम Image Source : PTI

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। वह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ताजा खबर ये है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। यानी वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। इस दौरान वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। 

कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकला

राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है। 

पहले भी जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम 

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सजा पा चुका राम रहीम जेल से बाहर आया हो। इससे पहले भी वह 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब वह 8वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिनों की फरलो मिली है। 

राम रहीम को फरलो मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उसे मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव को देखते हुए फरलो दी गई है। 

(रोहतक से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।