1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 9 करोड़ की रोल्स-रॉयस कार और 200 से ज्यादा की स्पीड, नूंह में हो गया भीषण सड़क हादसा, गाड़ी में सवार था यह शख्स

9 करोड़ की रोल्स-रॉयस कार और 200 से ज्यादा की स्पीड, नूंह में हो गया भीषण सड़क हादसा, गाड़ी में सवार था यह शख्स

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 26, 2023 07:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2023 07:41 am IST

मंगलवार को हुए इस हादसे में तेल टैंकर में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार विकास मालू चला रहे थे या नहीं।

haryana - India TV Hindi
इसी कार में सवार थे विकास मालू Image Source : TWITTER

गुरुग्राम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश की सबसे उन्नत सड़कों में से एक है। इसका उद्घाटन कुछ दिनों पहले ही हुआ था। अब इस एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा के नूंह में रोल्स-रॉयस की फैंटम कार ने एक तेल के टैंकर में टक्कर मार दी। इस हादसे के समय कार में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू सवार थे। इसमें वह बुरी तरह से घायल हुए हैं और उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विकास मालू किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी रोल्स-रॉयस की स्पीड 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भी ऊपर थी। तभी तेल का टैंकर यू टर्न ले रहा था कि तेज स्पीड से चली आ रही कार ने टैंकर में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज 

हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप और रामप्रीत के रूप में हुई है। रोल्स-रॉयस कार सवारों की पहचान विकास, तसबीर और दिव्या के रूप में हुई, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

पिछली बार आंसुओं के साथ हुए थे विदा, आज तालियों की गूंज के साथ इसरो पहुंचे पीएम मोदी

चंद्रयान-3 से अमेरिका को भी मिलेगी बहुत बड़ी मदद, NASA के चांद अभियान में होगा सहायक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।