1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ ऐसा विवाद, कार सवार युवक ने पॉवर लिफ्टर को मारी 5 गोलियां

हरियाणा: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ ऐसा विवाद, कार सवार युवक ने पॉवर लिफ्टर को मारी 5 गोलियां

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 10, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 02:56 pm IST

पावर लिफ्टिंग चैंपियन पर 5 राउंड की गोलियां चलाने के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।

गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
गोली मारकर हत्या Image Source : SOCIAL MEDIA

हरियाणा के सोनीपत जिले में दिनदहाड़े एक युवक की रविवार को हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सोनीपत के प्रगति नगर में वश नाम के युवक पर आपसी रंजिश में पांच गोलियां चलाई गईं। गोलियों से भूनकर मारा गया मृतक युवक राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीता है।

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच में पता चला कि कुलदीप नाम के शख्स ने वंश को आपसी रंजिश में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा है। वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। इस मामले की छानबीन में जुट गई। 

पुलिस ने किए कई खुलासे

पुलिस ने वंश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। इस पूरे मामले की छानबीन भी शुरू कर दी। वहीं, अब पुलिस ने इस हत्या के मामले में कई खुलासे किए हैं।

रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि मृतक वंश अपनी जान पहचान की एक लड़की के घर डाटा केबल लेने गया था। तभी वंश ने अपनी बाइक लड़की के घर के पास खड़ी कर दी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कुलतीप कार से वहां आ गया और रास्ते से बाइक हटाने को कहने लगा। तभी दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई।

गोली मारने के बाद फरार हुआ कुलदीप

गुस्से में आकर पड़ोस का लड़का दौड़ कर घर से पिस्तौल लाया और वंश के ऊपर कई गोलियां दाग दी। इसके बाद आरोपी कुलदीप वहां से भाग गया। मुहल्ले के लोग वंश को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस को आपसी रंजिश का भी शक

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का ये भी कहना है कि दोनों के बीच पहले से भी कोई आपसी रंजिश रही है। इसी के चलते आरोपी कुलदीप गुस्से में आकर गोली मार कर हत्या कर दी।

रिपोर्ट- सन्नी मलिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।