1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पंजाब कांग्रेस नेता और उनके ड्राइवर की मौत, ट्रक की टक्कर से Defender के उड़ गए परखच्चे, दिल्ली से लौटते समय हादसा

पंजाब कांग्रेस नेता और उनके ड्राइवर की मौत, ट्रक की टक्कर से Defender के उड़ गए परखच्चे, दिल्ली से लौटते समय हादसा

 Published : Apr 03, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 08:10 am IST

पंजाब कांग्रेस के नेता खुशबाज सिंह जटाना की गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी डिफेंडर गाड़ी के ड्राइवर परमिंदर की भी मौत हो गई, जबकि उनका गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

khushbaz singh jatana- India TV Hindi
कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की फाइल फोटो Image Source : X- @KHUSHBAZJATTANA

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोनीपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के जखोली टोल पर हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी डिफेंडर को टक्कर मार दी। बता दें कि खुशबाज जाटान अपने ड्राइवर और गनमैन के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

गाड़ी का पंचर ठीक करवा रहे थे, ट्रक ने कुचला

दरअसल, खुशबाज जटाना पंचर होने के बाद अपनी गाड़ी का पंचर ठीक करवा रहे थे तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको चपेट में लिया। इस हादसे में डिफेंडर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल गनमैन को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया हालांकि ट्रक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस की बठिंडा ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष थे जटाना

45 वर्षीय जटाना ने 2017 और 2022 में पंजाब की तलवंडी साबो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह कांग्रेस की बठिंडा ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष थे।

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरिंद सिंह राजा वडिंग और अन्य कई नेता सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जटाना के निधन पर शोक जताया और कहा कि  पार्टी ने एक ऊर्जावान और उभरते हुए युवा नेता को खो दिया। उनकी मौत हमारे कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी हानि है।

(रिपोर्ट- सन्नी मलिक)

यह भी पढ़ें-

दर्दनाक हादसा! दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर, डैशकैम में कैद हुआ हादसे का खौफनाक VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।