1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरियाणा का यमुनानगर, दिनदहाड़े डबल मर्डर का LIVE वीडियो देखिए

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरियाणा का यमुनानगर, दिनदहाड़े डबल मर्डर का LIVE वीडियो देखिए

 Published : Dec 26, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 12:25 pm IST

हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की दिनदहाड़े मर्डर कर दिया। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

हरियाणा के यमुनानगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां- India TV Hindi
हरियाणा के यमुनानगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां Image Source : INDIA TV

 यमुनानगरः यमुनानगर का गांव लखा सिंह खेड़ी गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिम करके घर लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात सुबह 8. 15 बजे की है।

मर्डन का सीसीटीवी वीडियो सामने आया

जानकारी के अनुसार, तीन युवक जिम करके गाड़ी में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। सीसीटीवी में 4 से 5 युवक  जिम करने आए लोगों को कार से नीचे उतर कर उन पर अंधाधुंध फायरिंग करते दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

गोली मारने की वजह साफ नहीं

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने में लगी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक गोलियां  चलने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात में 4-5 बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि जब ये तीन युवक जिम करके कार से घर के लिए चले तो वहां पर फायरिंग हुई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक युवक की जान बच गई है हालांकि उसकी भी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद तीनों युवकों के घर पर मातम पसरा है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

(यमुनानगर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।