1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Uchana Kalan Election Result 2024: उचाना कलां सीट पर भाजपा उम्मीदवार की हुई जीत, अंतर कर देगा हैरान

Uchana Kalan Election Result 2024: उचाना कलां सीट पर भाजपा उम्मीदवार की हुई जीत, अंतर कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 05:59 pm IST

Uchana Kalan Election Result 2024: हरियाणा में कुल 90 विधासनभा सीटें हैं जिसमें कुछ हॉट सीट भी हैं। उन्हीं हॉट सीटों में से एक उचाना कलां विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

Uchana Kalan Election Result- India TV Hindi
उचाना कलां विधानसभा रिजल्ट Image Source : INDIA TV

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। चुनाव आयोग ने पहले हरियाणा में मतदान की तारीख 1 अक्तूबर तय की थी जिसे बाद में बदलते हुए 5 अक्तूबर कर दिया गया। इसके साथ ही वोटों की गिनती को भी 4 अक्तूबर से बदलकर 8 अक्तूबर कर दिया गया। अब आज यानी 8 अक्तूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती की जा रही है। खबर लिखे जाने तक काफी सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उनमें से एक सीट उचाना कलां भी है जहां भाजपा ने सिर्फ 32 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। भाजपा की तरफ से मैदान में उतरे देवेंदर चतर भुज अत्तरी ने 32 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 48968 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले। इस तरह भाजपा उम्मीदवार के जीत का अंतर मात्र 32 सीट रहा।

उचाना कलां में किसके बीच में था मुकाबला?

इस निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) मुख्य दल रही है। हरियाणा के उचाना कलां विधान सभा क्षेत्र में JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला, भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र चतुर्भुज अत्री, कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह और INLD नेता विनोद पाल सिंह दुलगांच मुख्य उम्मीदवार थे। आपको यह भी बता दें कि राज्य में JJP का आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन था और वहीं INLD ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन किया था।

उचाना कलां सीट का चुनावी इतिहास क्या है?

आपको बता दें कि उचाना कलां एक GEN सीट है जहां के मुख्य दल JJP और भाजपा रहती है। साल 2019 में इस विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने 47 हजार 452 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 58.39% वोट शेयर के साथ 92 हजार 504 वोट मिले थे। अब अगर बात उससे पिछले चुनाव की करें तो 2014 में भाजपा के प्रेम लता 7 हजार 480 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। प्रेम लता को 2014 में 49.18% वोट शेयर के साथ 79 हजार 674 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।