1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. झज्जर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

झज्जर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या, प्रेमी के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

 Published : Apr 30, 2025 06:55 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 07:28 am IST

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला पर पति की हत्या का आरोप है।

झज्जर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या- India TV Hindi
झज्जर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या Image Source : INDIA TV

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया गया। महिला को कोर्ट ने जेल भेज दिया और उसके प्रेमी को एक दिन की पुलिस रिमांड दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

पार्क में शराब पिलाई और मार डाला

जानकारी के अनुसार, मृतक जसवीर को आरोपी हरिओम ने पार्क में ले जा कर शराब पिलाई और उसके बाद उसके सिर पर वहां पड़े पत्थर से सिर पर चोट मारी। उसके बाद उसका गला दबा दिया। उसे मरा हुआ पाक कर हरिओम उसे वहीं छोड़ फरार हो गया।

पार्क में मिला था शव

पिछले शनिवार को मृतक जसवीर की पत्नी ने उसके भाई को देर रात को फोन कर बताया कि उसका भाई घर नहीं आया। उसके बाद सुने अपने भाई की तलाश शुरू की तो शहर में एक पार्क में उसके बेसुध होने की खबर किसी ने दी। जब उसका भाई वहां पहुंचा तो उसका भाई मृत हालात में पड़ा हुआ था उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसके भाई ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करवाया।

पत्नी ने हत्या कराने की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में जब शक की सुई पत्नी पर घूमी तो पुलिस ने सख्ती से मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि हरिओम नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था वह उनके बीच एक अड़चन था उसे हटाने के लिए उसकी हत्या करने को कहा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ओर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और पत्नी को जेल भेज दिया जबकि उसके प्रेमी को एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

 

 

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।