1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. यमुनानगर: धोलेरा-रादौर हाइवे पर मुठभेड़, शेरगढ़ निवासी बदमाश ढेर, एसआई के कंधे के पार हुई गोली

यमुनानगर: धोलेरा-रादौर हाइवे पर मुठभेड़, शेरगढ़ निवासी बदमाश ढेर, एसआई के कंधे के पार हुई गोली

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 20, 2025 07:00 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 07:02 am IST

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी के भी गोली लगी है। गोली उनके कंधे के पास से आर-पार हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Encounter- India TV Hindi
यमुनानगर एनकाउंटर Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात यमुनानगर के धोलेरा-रादौर नए हाइवे पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शेरगढ़ निवासी रजत कुमार, जिसके पिता का नाम कर्मवीर बताया जा रहा है, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। मुठभेड़ में सीआईए-2 यमुनानगर के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को भी गोली लगी। गोली उनके कंधे के पास से आर-पार हो गई। घायल एसआई को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पाते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अस्पताल परिसर और मुठभेड़ स्थल पर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश रजत कुमार लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सीआईए की टीम को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाइवे पर नाका लगाया। पुलिस को देखते ही रजत ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

एसपी ने लिया स्थिति का जायजा

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क थी और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश ढेर हो गया। घायल एसआई का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कुरुक्षेत्र में भी मुठभेड़ में बदमाश घायल

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं कुरुक्षेत्र में भी सीआईए-1 की टीम और बदमाश के बीच गांव सोंटी के पास रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। यह वही आरोपी है जो लाडवा और यमुनानगर के शराब ठेकों पर गोलीबारी की वारदात में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड में यह बदमाश वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

(यमुनानगर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस को चुनौती देते हुए इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

अनिल विज ने अपने X बायो से हटाया ‘मंत्री’ शब्द, बाद में खुद ही बताया ऐसा क्यों किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।