1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अपना देश अपना मास्क: विद्या बालन ने फैन्स को घर पर मास्क बनाना सिखाया

अपना देश अपना मास्क: विद्या बालन ने फैन्स को घर पर मास्क बनाना सिखाया

 Published : Apr 18, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 09:26 am IST

अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में विद्या बालन उनके एक ब्लाऊज पीस से कुछ मिनटों के भीतर ही मास्क बनाना सीखा रही है। विद्या बालन ने मास्क बनाने का बहुत ही सरल तरीका दिखाया है ,

विद्या- India TV Hindi
विद्या बालन Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मास्क सभी के लिए अनिवार्य है, जो भी लोग सामान खरीदने के लिए या जरूरी सेवाओं के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं उन सब को मास्क पहना जरूरी है। साथ मे यह भी कहा गया है, जरूरी नही है कि आप तैयार मास्क या एन95 मास्क ही पहने आप अपने घर पर बनाया हुआ मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

c विद्या ने वीडियो में कहा है कि जैसे कि पीएम मोदी ने कहा कि घरेलू मास्क इस्तेमाल कीजिए , आप घरेलू मास्क साड़ियों से या स्कार्फ से भी बना सकते है । घरेलू मास्क से भी आप उतने ही सुरक्षित रहोगे जैसे की किसी और मास्क से रहते हैं। विद्या के दिखाए इस मास्क को हर कोई बना सकता है और अपनी खुद की तथा अपने परिवार की सुरक्षा कर सकता है । विद्या ने यह वीडियो #अपना देश अपना मास्क #होम मेड मास्क हैशटेग के साथ शेयर किया है।

अभिनेत्री विद्या बालन समय समय पर जागरूकता ला रही है , वे गरीब लोंगो की सहायता के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आर ही हैं । हालही में विद्या ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था इस वीडियो में विद्या एक महिला सफाई कर्मचारी को बड़े ही प्यार से शुक्रिया कह रही थी है तो वैसे ही एक वीडियो में वे मेडिकल में काम कर रहे सारे स्टाफ को भी धन्यवाद दे रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।