1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंवले के ये हैं कई फायदे, ऐसे करेंगे सेवन तो नहीं सताएंगी बीमारियां

आंवले के ये हैं कई फायदे, ऐसे करेंगे सेवन तो नहीं सताएंगी बीमारियां

 Published : Dec 13, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 07:16 pm IST

आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त तत्वों को शुद्ध करने का काम करता है और उन्हें बाहर निकालते हैं।

Amla- India TV Hindi
आंवले के ये हैं कई फायदे, ऐसे करेंगे सेवन तो नहीं सताएंगी बिमारियां  Image Source : FREEPIK

प्राचीन समय से लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए आंवले का सेवन करते आए हैं। आंवले के कई गुणकारी तत्वों को देखते हुए इसे 'सुपर फ्रूट्स' के तौर पर माना जाता रहा है। कई औषधियों में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसे खास तरजीह दी गई है। विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों की रोशनी के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाता है। अवाला एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी की वजह से आंवला हमारी स्किन के लिए काफी गुणकारी है। खाने-पीने की समस्या जैसे अपच या खट्टे डकारों के आने के दौरान यदि हम आंवले का सेवन करें तो इससे निजात मिल जाता है। इसके अवाला फैटी लिवर जैसी समस्याओं में आंवला का सेवन बेहद अहम माना जाता है। आइए जानते हैं आंवला किस तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त तत्वों को शुद्ध करने का काम करता है और उन्हें बाहर निकालते हैं। इस प्रक्रिया में लीवर जनित समस्याओं से निजात मिलती है। लिवर से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यहां तक जिन लोगों के लीवर के आकार में अंतर है और फैटी लीवर जैसी समस्याएं पैदा हुई है उसमें आंवले के सेवन की खास तौर पर सलाह दी जाती है।

कैसे करें आंवले का सेवन? 

आंवला फल

सर्दियों में रोजाना 1 से 2 कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

जूस

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ आंवले का जूस पीने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं। 

आंवला चटनी

सर्दियों में आंवले की चटपटी चटनी खाने का अलग मजा है। इससे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपको कोई विशेष तरह की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डायटीशियन से सलाह जरूर लें। 

चूर्ण

सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ 1 चम्मच आंवला चूर्ण ले सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत रही। साथ ही बाल काले रहेंगे और आंखों की रोशनी भी सही रहेगी। 

आंवला मुरब्बा और अचार

इस सर्दी आप बाजार से ताजे आंवले लेकर आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं। इसे स्टोर कर खाया जा सकता है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।