1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना से बचने के लिए ज्यादा जिंक का सेवन हो सकता है खतरनाक, होंगी ये परेशानियां

कोरोना से बचने के लिए ज्यादा जिंक का सेवन हो सकता है खतरनाक, होंगी ये परेशानियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 06, 2022 02:46 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 02:46 pm IST

कोरोना काल में लोगों ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिंक के अत्याधिक सेवन से शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है।

जरूरत से ज्यादा जिंक...- India TV Hindi
जरूरत से ज्यादा जिंक हो सकता है घातक Image Source : FREEPIK

Highlights

  • जिंक को हिंदी में जस्ता कहते हैं
  • जिंक इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
  • कोरोना काल में लोगों ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है

कोरोना काल में लोग इम्युनिटी को लेकर काफी सजग हो गए हैं। इस वक्त भी लोग कई ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जिससे इम्युनिटी अच्छी होती है। जिंक जिसे हिंदी में जस्ताकहते हैं एक ऐसा मिनरल है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। कोरोना काल में लोगों ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिंक के अत्याधिक सेवन से शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं जिंक से होने वाले नुकसान-

डायरिया या पेट दर्द-

जरूरत से ज्यादा जिंक का सेवन करने से यह परेशान बढ़ जाती है। डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मियों में ज्यादा जिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। गंभीर मामलों में इससे गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग शुरू हो सकती है। एक दिन में जितना जरूरी है उतना ही जिंक लें। 

हो सकती है कॉपर की कमी-

जरूरत से ज्यादा जिंक का सेवन करने से कॉपर और आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है।

जी मिचलाना और उल्टी आना-
 ज्यादा जिंक के सेवन से उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भूख कम लगना, पेट में दर्द,  पेट में मरोड़ और सिर दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। 

बुकार आना-
शरीर में जिंक की मात्रा ज्यादा हो जाने से बुखार आ सकता है साथ ही ठंड लगना, खांसी, सिर दर्द और कमज़ोरी हो सकती है।

हो सकती है खून की कमी-
ज्यादा जिंक का सेवन करने से शरीर  को बाकी पोषक पदार्थ नहीं मिल पाते हैं। ज्यादा जिंक का सेवन करने से शरीर में कॉपर की कमी हो जाती है। कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। जब यह कमी हो जाती है तो एनिमिया की समस्या झेलनी पड़ती है। 

जोड़ों में दर्द-
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है, जिंक का ज्यादा सेवन उनके लिए हानिकारक हो सकता है। शरीर में कॉपर की कमी से जोड़ों में दर्द होने लगता है, इसलिए जिंक का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

यौन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक-
अधिक मात्रा में जिंक का सेवन शुक्राणुओं पर असर डालता है, जिस वजह से यौन स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। 

क्या है जिंक?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिंक वायरस से जुड़कर उसे बॉडी में फैलने से रोकता है। साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को भी अच्छा करता है और वायरस से रिकवर होने की रफ्तार बढ़ाता है। हमारे शरीर में मौजूद 300 से अधिक जैविक क्रियाओं के संचालन के लिए जिंक बेहद जरूरी है।

कितनी मात्रा में करें सेवन-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को 11 मिलीग्राम जिंक रोजाना लेना चाहिए और महिलाओं को 8 मिलीग्राम लेना चाहिए। प्रेग्नेंसी और स्तनपान कराते समय यह मात्रा बढ़ जाती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।