1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #FightCoronaWithMeditation, लोग दे रहे हैं ये सलाह

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #FightCoronaWithMeditation, लोग दे रहे हैं ये सलाह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2020 09:41 am IST,  Updated : Mar 23, 2020 09:41 am IST

इस घातक महामारी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

corona virus- India TV Hindi
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मेडिटेशन की सलाह दे रहे हैं लोग

कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। इस घातक महामारी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच भारत में लगभग सभी शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ा ट्वीट #FightCoronaWithMeditation ट्रेंड कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स बता रहे हैं कि इस संक्रमण से लड़ने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'रोजाना सुबह-शाम 15-30 मिनट मेडिटेशन करें और अपनी आत्मिक व शारीरिक प्रतिरक्षा बढ़ाएं, कोरोन वायरस जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति पाएं।'

एक और यूजर ने लिखा, 'कोरोना वायरस जैसी बीमारी को हराने के लिए इच्छा शक्ति बढ़ाएं और इसको बढ़ाने का तरीका है ध्यान के साथ योग।'

लॉक डाउन की गिरफ्त में देश, जानिए लॉकडाउन से जुड़ी 6 बेहद अहम बातें

बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव ने भी लोगों से योगा करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत और शरीर स्वस्थ रहेगा तो कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से आसानी से लड़ा जा सकता है। 

गौरतलब है कि लगभग पूरे भारत में लॉकडाउन की स्थिति है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। वहीं, इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 400 तक पहुंच गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।