1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पीएम मोदी के आह्वान के बाद एक्ट्रेस सिखा रहीं घर पर मास्क बनाने का तरीका, सीखिए और बनाइए

पीएम मोदी के आह्वान के बाद एक्ट्रेस सिखा रहीं घर पर मास्क बनाने का तरीका, सीखिए और बनाइए

 Published : Apr 14, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 02:23 pm IST

पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने के लिए कहा है। आप घर पर बने मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन एक्ट्रेस से जानिए कैसे घर पर बनाएं मास्क।

hina khan and ada khan- India TV Hindi
हिना खान और अदा खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। मोदी जी की आह्नान के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर मास्क बनाने का लोगों को तरीका बता रहे हैं। हिना खान और अदा खान ने सोशल मीडिया पर घर में कैसे मास्क बनाए यह बताया है।

कुछ दिनों पहले हिना खान ने घर पर मास्क बनाने का ट्यूटोरियल शेयर किया था। जो फैन्स को काफी पसंद भी आया था। घर पर बने मास्क को आप धोकर दोबारा इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

हिना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था-  मैंने घर पर मास्क बनाने का आसान तरीका शेयर किया है। मैंने मास्क बनाने के तरीके को आपके लिए इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश की है। आशा करती हूं यह आपको घर में मास्क बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा खान ने घर में मास्क बनाने की वीडियो शेयर की थी। उन्होंने लिखा घर से बाहर ना जाएं. अगर जरुरत है तो मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। मैं आपको घर में मास्क बनाने का तरीका बताती हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।