1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोमोज खाकर हुई एक शख्स की मौत! अगर आप भी खाते हैं तो AIIMS की चेतावनी को न करें इग्नोर

मोमोज खाकर हुई एक शख्स की मौत! अगर आप भी खाते हैं तो AIIMS की चेतावनी को न करें इग्नोर

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 14, 2022 10:12 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 11:39 pm IST

बीते दिनों एक शख्स की मोमोज खाने से मौत हो गई थी, जिसे लेकर एम्स ने अब चेतावनी जारी की है।

 मोमोज- India TV Hindi
 मोमोज Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मोमोज खाने से गई थी शख्स की जाना
  • एम्स ने मोमोज खाने को लेकर चेतावनी जारी की है

बहुत से लोग मोमोज खाने के शौकीन हैं। उन्हें यह डिश बेहद पसंद आती है लेकिन इसे संभल कर खाने की जरूरत है। दरअसल कुछ समय पहले 50 साल के शख्स की मोमोज खाने पर तबीयत बिगड़ गई थी, बाद में उसकी मौत हो गई। इसे लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चेतावनी जारी की है।

एम्स ने लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज खाने वालों को नसीहत दी है। एम्स का कहना है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें, नहीं तो ये परेशानी का सबब बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है।

जिस शख्स की मोमोज खाने से मौत हुई थी उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी ने पहले शराब पी रखी थी और वो एक दुकान पर मोमोज खा रहा था, इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। 

ये भी पढ़ें 

Uric Acid: एपल साइड विनेगर के इस्तेमाल से कम हो सकता है यूरिक एसिड, ऐसे करें इस्तेमाल

Weight Loss: नारियल पानी पीकर दो हफ्ते में कम कर सकते हैं पेट की चर्बी, जानिए तरीका

जस्टिन बीबर की भूल को न दोहराए, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे मजबूत होंगी हड्डियां और मांसपेशियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।