1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: एपल साइड विनेगर के इस्तेमाल से कम हो सकता है यूरिक एसिड, ऐसे करें इस्तेमाल

Uric Acid: एपल साइड विनेगर के इस्तेमाल से कम हो सकता है यूरिक एसिड, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 12, 2022 07:55 am IST,  Updated : Jun 12, 2022 10:58 am IST

Uric Acid: आज हम आपको बताएंगे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सेब का सिरका कैसे मदद करेगा, इसे कितना लेना सेहत के लिए ठीक रहेगा साथ ही जानिए दिन में कितनी बार लें।

 Uric Acid - India TV Hindi
 Uric Acid  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • ये सभी गुण शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

Uric Acid:  आजकल के समय अधिकतर लोग बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं। यूरिक एसिड की शरीर में अधिकता से मांसपेशियों में सूजन आ जाती है जिससे दर्द महसूस होता है साथ ही कई परेशानियां भी होने लगती हैं। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी है। 

यूं तो यूरिक एसिड के बढ़े होने पर मरीज दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि दवाओं के साथ-साथ आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक सेब के सिरके का है। जीं हां, ये यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने में काफी कारगर माना जाता है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सेब का सिरका कैसे मदद करेगा, इसे कितना लेना सेहत के लिए ठीक रहेगा साथ ही जानिए दिन में कितनी बार लें। 

सेब का सिरका यूरिक एसिड कंट्रोल में कारगर 

आमतौर लोग सिरके का इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं। जहां कुछ लोग प्याज में डालकर सेब के सिरके को बड़े चाव से खाते हैं तो वहीं कुछ खाने की कई चीजों में डालकर इसके स्वाद का लुफ्त उठाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेब का सिरका बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में भी असरदार माना जाता है। 

दरअसल, सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये सभी खून में पीएच लेवल को बढ़ाते हैं जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। 

इस तरह करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

आप सेब के सिरके को साधारण पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए पहले एक गिलास पानी में करीब 3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर इसे दिन में करीब 2 से 3 बार पिएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Uric Acid: तुलसी की पत्ती के इस्तेमाल से कम हो सकता है यूरिक एसिड, जानिए तरीका

Uric Acid: केला खाकर कम कर सकते हैं यूरिक एसिड, बस रखें इस बात का ध्यान

Breast Cancer: महिमा चौधरी को है ब्रेस्ट कैंसर, आपको शरीर में दिखे ये लक्षण तो न करें इग्नोर

गर्मी में घातक हो सकती हैं ये बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानिए इस मौसम में बॉडी फिट रखने का फॉर्मूला

डायरिया: जब अचानक बढ़ जाए दस्त, तुरंत आराम के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।