1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, बुरे हो सकते हैं नतीजे

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, बुरे हो सकते हैं नतीजे

 Published : Nov 25, 2022 07:49 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 07:49 pm IST

Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं और भ्रूण की तंदुरुस्तगी के लिए कई बार डॉक्टर हेल्दी चीजें खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल कर लेती हैं जो हेल्दी तो होती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में उन्हें खाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है। आइए आज आपको पांच ऐसी चीजों की बारे में

freepik- India TV Hindi
Pregnancy Tips Image Source : FREEPIK

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाएं अपनी सेहत का जितना ज्यादा ख्याल रखेंगी, बच्चा उतना ही सेहतमंद पैदा होगा। डॉक्टर्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं के खान-पान का असर सीधा उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उनकी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरूरी है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान खाने से बचना चाहिए।

पपीता

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भूलकर भी पपीता नहीं खाना चाहिए। दरअसल पपीता खाने से गर्भपात (मिसकैरेज) होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कई बार समय पर पीरियड्स न होने पर डॉक्टर पपीता खाने की भी सलाह देते हैं।

कच्चा अंडा

गर्भवती महिलाओं को कच्चा अंडा न खाने की भी सलाह दी जाती है। दरअसल कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। इसके शरीर में प्रवेश करने के बाद उल्टी, मतली, दस्त, पेद दर्द या बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसा कहते हैं कि साल्मोनेला गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

National Milk Day 2022: अगर आपको है ये समस्या तो भूलकर भी न पिएं दूध, फायदे की जगह करेगा नुकसान

कच्चा या अधपका मांस

गर्भवती महिलाओं को कच्चा या अधपका मांस भी नहीं खाना चाहिए। इस तरह के मीट में कई ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो गर्भवती और भ्रूण दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चीज

गर्भवती महिलाओं को पैटी, बर्गर, पिज्जा या सैंडविच में लगी चीज़ का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चीज़ से लिस्टीरिया का खतरा होता है। लिस्टीरिया बैक्टीरिया का एक ऐसा समूह है जो गर्भवती महिलाओं और भ्रूण में घातक इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

डिप्रेशन या एंग्जाइटी से बचने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये आहार, जल्द मिलेगी राहत

सीफूड

प्रेग्नेंट महिलाओं को सीफूड से भी परहेज करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को शार्क, स्वॉर्डफिश, मार्लिन, ऑक्टोपस, ऑयस्टर्स और लॉबस्टर्स जैसे सीफूड नहीं खाने चाहिए।

(डिसक्लेमर: आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।