1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पीएम मोदी ने क्यों लगाया ट्विटर पर मास्क वाला फोटो, इसमें छिपे हैं तीन संदेश

पीएम मोदी ने क्यों लगाया ट्विटर पर मास्क वाला फोटो, इसमें छिपे हैं तीन संदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 01:38 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने भाषण के बाद ट्विटर पर मास्क लगाए फोटो लगाई है।

Pm modi- India TV Hindi
पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। पीएम ने भाषण की शुरूआत में अपने मुंह पर गमछा लगाया हुआ था। अब उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। उन्होंने मुंह और नाक को चेहरे से ढके हुए फोटो लगाई हैं।पीएम मोदी के प्रोफाइल फोटो बदलने के लिए पीछे तीन बड़े कारण हैं।

पीएम मोदी ने मास्क पहने हुए फोटो लगाकर सभी देशवासियों को संदेश दिया है कि आप चाहे कितना भी जरूरी और महत्वपूर्ण काम करने क्यों न निकले हों, मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने इस फोटो के जरिए देशवासियों से आह्वान भी किया है कि सभी ऐसा करें।

पीएम मोदी ने कपड़े से बना मास्क लगाया है जिसका मतलब है कि आप हाई क्वालिटी के चक्कर में महंगे मास्क न खऱीदें। आप घर पर बने कपड़े के मास्क को लगाकर भी कोरोना से बच सकते हैं। 

पीएम मोदी ने ट्विटर पर मास्क वाला फोटो लगाकर लाखों करोड़ों यूजर को इस बात के लिए भी प्रोत्साहित किया है कि वो भी अपनी फोटो इस तरह लगाकर दूसरों को संदेश दे सकते हैं औऱ मास्क लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।