नई दिल्ली: आज के दौर में हर किसी को पावरबैंक की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसको कैरी करने की झंझटों के चलते हर कोई इससे कतराता है, लेकिन अब एसॉट कंपनी ने एक ऐसा पॉवर बैंक बना दिया है जो आपके क्रेडिट कार्ड जितना ही पतला है और यह आसानी से आपके बटुए में भी समा सकता है।
मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े सभी अहम सामान बनाने वाली दिग्गज रिटेल कंपनी ने पॉवरहार्सजे2600सी नाम से एक दुबला-पतला पावर बैंक बनाया। अगर इस पॉवर बैंक के आकार की बात की जाए तो यह 6.75 मिमी पतला है और इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो आपके स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर सकता है।