1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक बना, जापान को पछाड़ा

भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक बना, जापान को पछाड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2017 08:35 pm IST,  Updated : May 22, 2017 08:35 pm IST

भारत स्टेनलेस स्टील के उत्पादन के मामले में जापान को पीछे छोड़ते हुए चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। उद्योग संगठन ने आज यह कहा। इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईएसएसडीए) ने कहा, हमारा उद्योग के साथ गठजोड़ के सतत प्रयास से यह

steel- India TV Hindi
steel

नई दिल्ली: भारत स्टेनलेस स्टील के उत्पादन के मामले में जापान को पीछे छोड़ते हुए चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। उद्योग संगठन ने आज यह कहा। इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईएसएसडीए) ने कहा, हमारा उद्योग के साथ गठजोड़ के सतत प्रयास से यह संभव हुआ है।

आईएसएसडीए ने एक बयान में कहा कि इंटरनेशनल स्टेनलेस स्टील फोरम (आईएसएसएफ) द्वारा 14-19 मई 2017 को तोक्यो में हुए सम्मेलन में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत स्टेनलेस स्टील उत्पादन (आईएसएसएफ) के मामले में जापान को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया है।

आईएसएसएफ एक गैर-लाभकारी शोध और विकास संगठन है जिसका गठन 1996 में हुआ। भारत का स्टेनलेस स्टील का उत्पादन 2016 में बढ़कर 33.2 लाख टन रहा जो 2015 के 30 लाख टन के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत अधिक है।

आईएसएसडीए के अध्यक्ष के के पाहुजा ने कहा, यह भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिये बड़ा मौका है। आईएसएडीए सरकार की तरफ से निरंतर नीतिगत समर्थन का अनुरोध करता है ताकि भारतीय स्टेनलेस उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाया जा सके। संगठन स्टेनलेस स्टीज को बढ़ावा देने के लिये सभी संबद्ध पक्षों के साथ निरंतर काम करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत