1. Hindi News
  2. भारत
  3. गुड न्यूज़
  4. अहमदाबाद: मुस्लिम समुदाय ने जगन्नाथ मंदिर में इसलिए चढ़ाया चांदी का रथ, वजह जानकर तारीफ कर उठेंगे आप

अहमदाबाद: मुस्लिम समुदाय ने जगन्नाथ मंदिर में इसलिए चढ़ाया चांदी का रथ, वजह जानकर तारीफ कर उठेंगे आप

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Jun 30, 2019 10:02 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 10:02 pm IST

अहमदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साम्प्रदायिक एकता की अनोखी मिसाल पेश की है। यहां रथयात्रा से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगन्नाथ मंदिर में चांदी का रथ भगवान को अर्पण किया है। 

gujarat- India TV Hindi
मुस्लिम समुदाय ने जगन्नाथ मंदिर में इसलिए चढ़ाया चांदी का रथ Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: अहमदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साम्प्रदायिक एकता की अनोखी मिसाल पेश की है। यहां रथयात्रा से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगन्नाथ मंदिर में चांदी का रथ भगवान को अर्पण किया है। दरअसल ये लोग पिछले कई सालों से हर साल इसी तरह भगवान को रथ  अर्पण करते हैं और रथयात्रा में अपने सहयोग का भरोसा देते हैं।

रविवार को हर साल की तरफ इस साल एक बार फिर रथयात्रा से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ढोल नगाड़ों की थाप पर शहर के कई इलाकों से होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और मंदिर के महंत को चांदी का रथ अर्पण किया।

इस मौके पर मुस्लिम नेता रउफ शेख ने कहा कि गोधरा कांड के बाद से हम लोग हर साल चांदी का रथ भगवान जगन्नाथ को अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले सभी मुस्लिम इलाकों में यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगो के लिए खान-पान की भी व्यवस्था की जाती है| उन्होंने इस साल भी रथ यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लोगों की तरफ से पूरा सहयोग करने की बात कही।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Good News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत