अहमदाबाद: अहमदाबाद के कृष्णानगर इलाके में एटीएम वैन का ड्राइवर 1.38 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। एटीएम कैश वैन सीएमएस कंपनी की थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। ड्राइवर रवि चौधरी पिछने पांच महीने से कंपनी में काम कर रहा था।
इससे पहले 26 नवंबर को दिल्ली में सिक्योरिटी कंपनी की कैश वैन का ड्राइवर साढ़े 22 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। यह दिल्ली में हुई सबसे बड़ी लूट थी। करोड़ों की चोरी करने वाले ड्राइवर प्रदीप कुमार शुक्ला को पुलिस ने महज 18 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने लूट के करोड़ों रूपए भी बरामद कर लिए थे।
पुलिस को जीपीएस के जरिए वैन की लोकेशन मिल चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर सील कर दिया था। खुफिया सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, ड्राइवर ने लूटे हुए पूरे रुपए एक गोदाम में छुपा कर रखा थे। इसी खबर पर पुलिस की एक टीम ने गोदाम पर छापा मारा और ड्राइवर समेत लगभग पूरी रकम बरामद कर ली।