1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT खड़गपुर में दस दिनों में 1 हजार छात्रों को मिली नौकरी

IIT खड़गपुर में दस दिनों में 1 हजार छात्रों को मिली नौकरी

 Written By: PTI
 Published : Dec 11, 2015 03:56 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 03:56 pm IST

कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर में प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में सिर्फ दस दिनों के अंदर एक हजार से ज्यादा छात्रों को आकर्षक नौकरियां मिली हैं। एक दिसम्बर से शुरू हुए प्लेसमेंट के दौरान इंजीनियरिंग, प्रबंधन

iit kharagpur- India TV Hindi
iit kharagpur

कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर में प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में सिर्फ दस दिनों के अंदर एक हजार से ज्यादा छात्रों को आकर्षक नौकरियां मिली हैं। एक दिसम्बर से शुरू हुए प्लेसमेंट के दौरान इंजीनियरिंग, प्रबंधन और मानव संसाधन विभागों में 1100 से ज्यादा नौकरियों की पेशकश की गई है।

आईआईटी के टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स जिमखाना के उपाध्यक्ष अटल आशुतोष अग्रवाल ने कहा, ‘पिछले वर्ष इस उपलब्धि को हासिल करने में हमें 20 दिन लग गए। हम इस बार पहले ही इस लक्ष्य तक पहुंच गए क्योंकि विभिन्न संगठनों ने अधिक संख्या में छात्रों को नौकरी दी है जो वर्षों से हमारे परिसर में आते रहे हैं।’

आईआईटी में कॅरियर विकास केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीरकुमार बराई ने कहा कि इस वर्ष मुख्य इंजीनियरिंग सेक्टर में नौकरियों के लिए ज्यादा मांग थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्लेसमेंट का मंत्र करोड़ नहीं कोर है। कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में दस और दिन बचे होने को देखते हुए लार्सन एंड टूब्रो, डेलाइट, कैपजेमिनी, ब्लैकरॉक, इवैल्यूसर्व और कोल इंडिया परिसर का दौरा करने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत