1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 21, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 10:51 pm IST

राज्य में वज्रपात की चपेट में आकर बांका जिले में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो तथा नवादा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

10 dead due to lightning strikes in Bihar । बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत- India TV Hindi
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत Image Source : PTI

पटना. बिहार के अलग-अलग चार जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में वज्रपात से हुई 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

राज्य में वज्रपात की चपेट में आकर बांका जिले में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो तथा नवादा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।" उल्लेखनीय है कि रविवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत