1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा जिले में गोला फटने से एक बच्चे की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा जिले में गोला फटने से एक बच्चे की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2018 03:04 pm IST,  Updated : Dec 30, 2018 03:04 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गोला फटने से नाबालिग बच्चे की मौत हो गई।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गोला फटने से नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लारू इलाके का निवासी आरिफ अहमद (10) शनिवार रात को गोले के साथ खेल रहा था जब वह अचानक फट गया। हादसे में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि अहमद को भेड़ों को चराते समय यह गोला दिखा और उसने वह उठा लिया। अधिकारी ने बताया कि गोला उसके हाथ में ही फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
उन्होंने बताया कि नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि एसएमएचएस अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत