1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

12 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 12, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Feb 12, 2016 07:59 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें।

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

गाजियाबाद से गायब, पानीपत में मिली, क्या है दीप्ति की 36 घंटे की मिस्ट्री?

यूपी के गाजियाबाद में सरेआम एक लड़की को ऑटो में बैठे चार लड़कों ने किडनैप कर लिया। किडनैपर्स लड़की को काफी दूर लेकर गए और फिर करीब 36 घंटे बाद उसे हरियाणा के एक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

JNU में नारेबाजी: छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को 3 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में अफजल गुरु को फंसी दिए जाने के विरोध में आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद उठा विवाद बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली जावेद को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

हेडली का बड़ा खुलासा, बाल ठाकरे की हत्या की भी थी साजिश

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने शुक्रवार को अहम खुलासा करते हुए कहा कि उसने शिवसेना प्रमुख मरहूम बाल ठाकरे व शिवसेना भवन पर हमले के इरादे से मुंबई के दादर पश्चिम स्थित शिव सेना भवन (मुख्यालय) की रेकी की थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

सोना 850 रुपए महंगा हुआ, फिर 30,000 के करीब पहुंचा

विदेशों में मजबूती के रूख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना आज 850 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 29,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। विगत 11 लगातार सत्रों में सोने में 2,600 रुपये की तेजी आई है जो इस वर्ष तेजी का सबसे लंबा दौर है। इसके अतिरिक्त चालू शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर गिरने के कारण आयात महंगा होने से बहुमूल्य धातुओं की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

नेशनल हेराल्ड: सोनिया, राहुल को व्यक्तिगत पेशी से छूट

उच्चतम न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में निचली अदालत में लंबित कार्यवाही निरस्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से आज इंकार कर दिया परंतु कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी के बारे में उच्च न्यायालय की चुनिन्दा टिप्पणियों को हटा दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

अमेरिका फिर दे रहा आतंकवाद के नाम पर पाक को मदद

इस्लामाबाद को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचे जाने के प्रस्ताव पर रोक लगाने की अमेरिकी सांसदों की अपील के बावजूद ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सुरक्षा मदद आतंकवादियों के पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल पनाहगाह के रूप में किए जाने की क्षमता को कम करती है। विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने गुरुवार को कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा मदद दरअसल उनके आतंकवाद रोधी और उग्रवाद रोधी अभियानों में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि ये अभियान आतंकी हमलों को अंजाम देने और अफगानिस्तान में उग्रवाद फैलाने के लिए आतंकियों द्वारा पाकिस्तानी क्षेत्र का इस्तेमाल पनाहगाह के रूप में किए जाने की क्षमताओं को कम करते हैं। इसलिए हमारा मानना है कि ये अभियान पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के ही हित में हैं। अधिक व्यापक तौर पर कहा जाए तो ये पूरे क्षेत्र के ही हित में हैं।

सीरिया में युद्धविराम पर सहमत हुईं विश्व की शक्तियां

विश्व की शक्तियों ने युद्ध प्रभावित सीरिया में एक सप्ताह के भीतर युद्धविराम की महत्वाकांक्षी योजना और नाटकीय रूप से मानवीय मदद बढाए जाने पर आज सहमति जताई। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सह मेजबानी वाली विस्तारित वार्ता के बाद कहा कि 17 देशों ने ‘‘एक सप्ताह की समय सीमा में शुरू करने के लक्ष्य के साथ राष्ट्रव्यापी युद्धविराम लागू करने पर’’ सहमति जताई है।

पाकिस्तान: 97 आतंकवादी गिरफ्तार, जेल पर धावे की योजना विफल

पाकिस्तान ने अलकायदा और लश्कर ए झांगवी से जुड़े 97 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर जेल तोडक़र अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे के छुड़ाने की उनकी योजना को विफल कर दिया है। सेना से से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों ने जिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है उनके विरुद्ध 2009 से 2015 के बीच पाकिस्तान के दो वायुसैनिक अड्डे, कराची के हवाई अड्डे और देश के कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले का आरोप था।

डोनेशिया में जबरदस्त भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर जबरदस्त भूकंप आया। इंडोनेशिया में भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भू-वैज्ञानिकों ने सूनामी की आशंका से भी इनकार किया है। इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र वेंगापू और सुंबा आईलैण्‍ड के पास बताया जा रहा है। इस भूकंप की गहराई भूतल से 20 किमी नीचे थी।

बिजनेस की खबरें-

सेंसेक्स में छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

भले ही शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 34 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन पूरे सप्ताह की यदि बात करें तो सेंसेक्स में छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। वैश्विक नरमी की आशंका और प्रमुख कंपनियों विशेषकर बैंकों के मिले-जुले तिमाही नतीजों ने बाजार को हिलाकर रख दिया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही जुलाई, 2009 के बाद सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुए। जहां सेंसेक्स 1,630.85 अंक टूटा, वहीं निफ्टी में 508.15 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

रिटेल महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जनवरी में एक बार फिर रिटेल महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर में सीपीआई यानि रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.69 फीसदी हो गई है। इस तरह, जनवरी में रिटेल महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं दिसंबर में रिटेल महंगाई दर 5.61 फीसदी पर रही थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। महीने दर महीने आधार पर जनवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 6.4 फीसदी से बढ़कर 6.85 फीसदी हो गई है।

एंटरटेनमेंट की खबरें-

फिल्म रिव्यू: दर्शकों पर नहीं चढ़ा आदित्य-कैटरीना का 'फितूर'

कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'फितूर' 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म चार्ल्स डेकन के नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

'सनम रे' फिल्म रिव्यू: घिसी पिटी कहानी को पेश करने की जद्दोजेहद

काफी वक्त से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले पुलकित सम्राट और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'सनम रे' 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेल की खबरें-

IND vs SL, 2nd T20: श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

श्रीलंका ने शुक्रवार को यहां भारत के ख़िलाफ़ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। टीम इंडिया में कोी परिवर्तन नही किया गया है जबकि जबकि श्रीलंका की टीम में डिकवेले की जगह दिलशान की वापसी हुई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

12वें दक्षिण एशियाई खेल: गोल्ड जीत कविता राउत ने कटाया रियो ओलंपिक का टिकट

कविता राउत ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया। भारत ने इन खेलों के 8वें दिन और एथलेटिक्स के अंतिम दिन महिला तथा पुरूष मैराथन के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने इस तरह एथलेटिक्स में कुल 28 स्वर्ण, 22 रजत और नौ कांस्य सहित 59 पदक अपने नाम किए।

पाकिस्‍तानी अंपायर असद राउफ पर BCCI ने लगाया पांच साल का प्रतिबंध

बीसीसीआई ने शुक्रवार को पाकिस्‍तानी अंपायर असद राउफ को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 59 साल के असद राउफ आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल थो। वह कई टेस्‍ट मैचों में अंपायर की भूमिका भी निभा चुके है। आईपीएल के 2013 टूर्नामेंट के दौरान असद पर सट्टेबाजी में महंगे तोहफे स्‍वीकार करने और आईपीएल मैंचो पर सट्टा लगाने का अरोप लगा था। कई हफ्तों तक राउफ के भविष्य पर फैसला टालने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की अगुआई वाली समिति ने गुरुवार को इस अंपायर को प्रतिबंधित करने की घोषणा की। इस समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत