1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में ज़हरीला फ़ल खाने से 14 मज़दूरों की मौत

मेघालय में ज़हरीला फ़ल खाने से 14 मज़दूरों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 06:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 06:48 pm IST

शिलोंग:  मेघालय के एक दूर दराज गांव में सोमवार को ज़हरीला फ़ल खाने से 14 मज़दूरों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि असम से 144 किमी दूर सायपुंग गाँव गए सड़क

- India TV Hindi

शिलोंग:  मेघालय के एक दूर दराज गांव में सोमवार को ज़हरीला फ़ल खाने से 14 मज़दूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि असम से 144 किमी दूर सायपुंग गाँव गए सड़क मजदूरों ने कोई जंगली फ़ल खा लिया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस महा-निदेशक जी.एच.पी राजू ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को इन 14 मजदूरों के शव मिले। शक़ है कि इन्होंने रविवार की रात को किसी जंगली फल की चटनी बना कर खाई थी।

उन्होंने इस घटना के पीछे किसी साजिश की संभावना से इंकार किया।

शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी ज़हरीले फल की बात की पुष्टि की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत