1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीन की नापाक हरकत, डोकलाम में तैनात किए 1800 सैनिक

चीन की नापाक हरकत, डोकलाम में तैनात किए 1800 सैनिक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 01:17 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 01:17 pm IST

पिछले कुछ समय पहले भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवादों को लेकर हर कोई उम्मीद कर रहा था कि जल्द से जल्द दोनों देशों की बीच चल रही यह तनातनी समाप्त हो जाए।

doklam- India TV Hindi
doklam

पिछले कुछ समय पहले भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवादों को लेकर हर कोई उम्मीद कर रहा था कि जल्द से जल्द  दोनों देशों की बीच चल रही यह तनातनी समाप्त हो जाए। लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। चीन फिर से अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार-बार चीन डोकलाम क्षेत्र के पास डेरा डाल रहा है। (पैलेट गन पीड़ितों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के आरोप में फ्रांसीसी पत्रकार गिरफ्तार )

खबरों के मुताबिक 1600-1800 चीनी सैनिकों ने सिक्किम-भूटान तिब्बत ट्राइ जंक्शन, डोकलाम के पास डेरा डाला है। इसके लिए चीन ने  निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सुरक्षा सूत्रों  का कहना है कि भारत का उद्देश्य है कि वह चीन को डोकलाम के दक्षिणी इलाके की तरफ रोड का निर्माण नहीं करने देगा। हर साल अप्रैल-मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच चीनी सैनिक डोकलाम में आकर यहां अपना दावा ठोकते थे।

इसी साल डोकलाम को लेकर दोनों देशों के बीच लंबा गतिरोध भी चला। भारत की संसद में भी ये मुद्दा गरमाया। भारत बिना किसी शर्त अपने सैनिक हटाने की जिद पर अड़ा रहा, जिसके बाद 28 अगस्त को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव खत्म हो गया। लेकिन एक बार फिर चीनी सेना ने डोकलाम में हलचल पैदा कर दी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत