1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: IED विस्फोट में BSF के 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने बताया हमले को कायरतापूर्ण

छत्तीसगढ़: IED विस्फोट में BSF के 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने बताया हमले को कायरतापूर्ण

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2018 06:50 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 07:36 am IST

कांकेर में नक्सलियों ने सोमवार की शाम आईईडी विस्फोट किया। यह घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ताड़वाली के जंगलों की है.........

(Photo,PTI)- India TV Hindi
(Photo,PTI)

रायपुर/कांकेर (छत्तीसगढ़): कांकेर में नक्सलियों ने सोमवार की शाम IED विस्फोट किया। यह घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ताड़वाली के जंगलों की है। शाम 5 बजे के आसपास किए गए विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवान शहीद हो गए।

सर्चिंग में निकले BSF के जवानों को ताड़वाली के जंगल में नक्सली हलचल की सूचना मिली। घटनास्थल पर जैसे ही जवान पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और IED ब्लास्ट भी कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आए जवान संतोष लक्ष्मण और नित्यानंद नायक शहीद हो गए। बस्तर आई जी विवेकानंद सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से फायरिंग रुक गई है। वहीं दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर जंगल से निकाल लिया गया है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों की भी मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विस्फोट में BSF के दो जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस नक्सल हमले की निंदा की है। उन्होंने इस हिंसक वारदात को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए कहा कि सभी लोगों को एक स्वर से इस घटना की निंदा करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत