1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाहौर से ट्रेन में बैठ कर रवाना हुए 20 भारतीय मछुआरे, आज वाघा सीमा पर किया जाएगा भारत के हवाले

लाहौर से ट्रेन में बैठ कर रवाना हुए 20 भारतीय मछुआरे, आज वाघा सीमा पर किया जाएगा भारत के हवाले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 07:04 am IST,  Updated : Jan 06, 2020 07:04 am IST

पाकिस्तान सरकार ने सिंध प्रांत के लांधी शहर की मलीर जिला जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा करने का आदेश दिया।

Pakistan Train (Representational Image)- India TV Hindi
Pakistan Train (Representational Image)

कराची। पाकिस्तान सरकार ने सिंध प्रांत के लांधी शहर की मलीर जिला जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा करने का आदेश दिया। पिछले एक साल से जेल में बंद भारतीय मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया है, जहां से उन्हें वाघा सीमा ले जाया जाएगा और भारतीय अधिकारियों के हवाले किया जाएगा। 

मलीर जेल के अधीक्षक औरंगज़ेब खान ने बताया कि भारतीय मछुआरों को छोड़ने का आदेश गृह मंत्रालय से आया है। उन्होंने बताया, ‘‘ हमारी जेल में अब भी करीब 237 भारतीय मछुआरे हैं जिन्हें पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए जेल भेजा गया है।’’ 

सामाजिक कल्याण ट्रस्ट ईधी फाउंडेशन चलाने वाले फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठाने से पहले उन्हें पैसे और कुछ जरूरी सामान दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत